Mumbai Pollution: पॉल्यूशन से मुंबई बेहाल, BMC ने लागू किया GRAP-4; कंस्ट्रक्शन साइट्स पर कार्रवाई तेज

Mumbai Air Pollution: मुंबई में बिगड़ती एयर क्वालिटी को देखते हुए बीएमसी ने अधिक प्रदूषित इलाकों में ग्रैप-4 लागू कर दिया है। जिसके तहत कई निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। सबसे अधिक प्रदूषित इलाकों में मझगांव, देवनार, मलाड, बोरीवली ईस्ट, चकला-अंधेरी ईस्ट, नेवी नगर, पवई और मुलुंड शामिल हैं।

Mumbai Air Pollution: दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी हवा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जिसने हालात को बेहद चिंताजनक बना दिया है। शहर के कई इलाकों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। जिनमें मझगांव, देवनार, मलाड, बोरीवली ईस्ट, चकला-अंधेरी ईस्ट, नेवी नगर, पवई और मुलुंड शामिल हैं। बिगड़ी एयर क्वालिटी को देखते हुए BMC ने इन इलाकों में GRAP-4 (पॉल्यूशन इमरजेंसी प्रोटोकॉल) लागू कर दिया है।

Mumbai air pollution

सांकेतिक फोटो (PTI)

निर्माण गतिविधियों पर रोक

मुंबई में GRAP-4 लागू होने के बाद कई निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। दर्जनों साइट्स पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बीएमसी ने 50 से ज्यादा कंस्ट्रक्शन और RMC (रेडी-मिक्स कंक्रीट) साइट्स को तुरंत काम रोकने के नोटिस जारी गए हैं। साथ ही बेकरी, मार्बल कटिंग यूनिट जैसी छोटी इंडस्ट्रीज को भी साफ-सुथरे प्रोसेस का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed