Mumbai Metro: इस महीने के अंत तक शुरू हो सकती है मुंबई मेट्रो लाइन 3, जल्द होगा संचालन

Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो लाइन 3 (एक्वा लाइन) के ट्रायल रन के बाद अब जल्द इसका नियमित संचालन शुरू किया जाएगा। मेट्रो रेल आयुक्त द्वारा ट्रेन मंजूरी मिलने के बाद मुंबई मेट्रो लाइन 3 के रूट को यात्रियों के लिए खोला जाएगा।

Mumbai Metro: मुबंई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा मेट्रो लाइन 3 आरे (Aarey) और बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स (Bandra Kurla Complex) के बीच एकीकृत ट्रायल रन किया गया था। ट्रेन का ट्रायल रन मार्च में शुरू किया गया था। ट्रायल रन का मुख्य उद्देश्य सिग्नल, टेलीकम्युनिकेशन, ट्रैक, बुनियादी ढांचे के साथ ट्रैक्शन सिस्टम की जांच भी करना था। इसके माध्यम से मेट्रो लाइन 3 का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और नियमित संचालन से पहले ट्रायल रन आवश्यक होता है। ताकि किसी तकनीकी खराबी या आवश्यकता को समय रहते पूरा किया जा सकता।

MMRC Mumbai Metro Line 3 Expected to Run By April 2024

मुंबई मेट्रो लाइन 3

किस दिन होगी मुंबई मेट्रो लाइन 3 लॉन्च

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई मेट्रो 3 लाइन का संचालन अप्रैल 2024 से होने की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि मुंबई मेट्रो लाइन 3 को एक्वा लाइन के नाम से भी जाना जाता है। इसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए एमएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी भिडे ने मुंबई मेट्रो लाइन 3 के लॉन्च की घोषणा करते हुए कहा कि इसके पहले चरण आरे-बीकेसी मार्ग को अप्रैल 2024 में लोगों के खोल दिया जाएगा। बता दें कि मेट्रो को स्वतंत्र सुरक्षा मूल्यांकनकर्ता (ISA) के व्यक्तिगत सुरक्षा सिस्टम को सर्टिफिकेशन से गुजरना होगा। इसके आधार पर प्राप्त आवश्यक सर्टिफिकेशन के बाद मेट्रो रेल आयुक्त से यात्री सेवाएं शुरू करने की मंजूरी मांगी जाएगी। मंजूरी प्राप्त होने के बाद मुंबई मेट्रो लाइन 3 के पहले चरण को लोगों के लिए खोला जाएगा।

End of Feed