मुंबई में मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने पड़ोसियों पर किया चाकू से हमला, 3 लोगों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 24, 2023, 11:48 PM IST

दक्षिण मुंबई में एक रिहायशी इमारत में 54 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

मुंबई: दक्षिण मुंबई में शुक्रवार को एक रिहायशी इमारत में 54 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दो अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना ग्रांट रोड स्थित पार्वती मेंशन में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

murder in mumbai

मंबई में तीन की हत्या

अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति के परिवार के सदस्यों ने उसे उसके हाल पर छोड़ दिया था, और उसे संदेह था कि पड़ोसियों ने उन्हें उकसाया था। वह तभी से मानसिक रूप से परेशान था और शुक्रवार को अपने पड़ोसियों को देखकर वह अपने घर गया, चाकू उठाया और कथित तौर पर पड़ोसी परिवारों के पांच लोगों पर हमला कर दिया।

End of Feed