मुंबई-ठाणे में भारी बारिश का रेड अलर्ट, बाढ़ और भूस्खलन का भी खतरा; महाराष्ट्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में 28 से 30 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों सतर्क रहने की सलाह दी है। इस दौरान बाढ़ प्रभावित इलाकों से दूर रहने और यात्रा से बचने को भी कहा गया है। साथ ही निचले इलाकों में पानी भरने से रोकने के लिए पंप लगाए गए हैं।

Mumbai Rain Alert: देश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन महाराष्ट्र में अभी भी मानसूनी बारिश कहर बरपा रही है। आज मुंबई में भी तेज बारिश आफत बनकर बरसने लगी है। मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों में 28 से 30 सितंबर तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने, बाढ़ प्रभावित इलाकों से दूर रहने और सेफ्टी गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी है। साथ ही प्रशासन को भी भूस्खलन और शहरी बाढ़ से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है। निचले इलाकों में जलभराव को रोकने के लिए पंप लगाए गए हैं और पुराने मकानों पर निगरानी भी रखी जा रही है।

Mumbai rain istock

मुंबई में आज तेज बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो|istock)

मराठवाड़ा में बाढ़ जैसे हालात

महाराष्ट्र में आफत की बारिश देखने को मिल रही है। मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। इलाके में सड़कों और पुलों के डूबने से ग्रामीण इलाकों से संपर्क टूट गया है। जिसके बाद अब मुंबई में भी तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने मुंबई सहित कई जिलों में मौसम विभाग ने 30 सितंबर तक रेड अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारी बारिश के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

End of Feed