'मैं मराठी नहीं बोलूंगी', आप हिंदी बोलो; क्या आप हिंदुस्तानी नहीं हैं...मुंबई में मराठी VS हिंदी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हिंदी एक महिला पर अनौपचारिक तौर पर मराठी बोलने का दबाव देने का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोग महिला से जबरन मराठी बोलने की बात कह रहे हैं, जिस पर महिला ने कहा-क्या आप हिंदुस्तान के नहीं हो? आप हिंदी बोलें-मैं मराठी नहीं बोलूंगी!

मुंबई : महाराष्ट्र में मराठी बनाम हिंदी भाषा को लेकर विवाद की स्थितियां बनी हुई हैं। आए दिन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं की ओर से हिंदी भाषाई लोगों से जबरन मराठी भाषा में बात करने और तकरार की तस्वीरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही मामला मुंबई स्थित घाटकोपर इलाके से सामने आया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जहां अपने घर के बाहर खड़ी एक महिला से कुछ लोग मराठी में बात करने का दबाव बनाते हैं। जब उसने विरोध किया तो बात और बढ़ गई। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Hindi Linguistic Woman speak Marathi.

मुंबई में मराठी बनाम हिंदी विवाद

क्या बोली महिला?

दरअसल, पिछले दिनों घाटकोपर इलाके में रहने वाली संजीरा देवी के साथ मराठी में बोलने का दबाव बनाया गया। जानकारी के मुताबिक, जब संजीरा देवी अपने घर के पास खड़ी थीं, तो रास्ते में कुछ लोग खड़े थे, जिससे उन्हें निकलने में दिक्कत महसूस हुई। इसके बाद उन्होंने संजीरा को हटने के लिए कहां। वहां मौजूद लोग उन्हें गालियां देने लगे और कहा कि 'मराठी में बोलो! इस पर संजीरा ने जवाब देते हुए कहा वह हिंदुस्तानी हैं और हिंदी में बात कर रही हैं। लोगों को मराठी में बोलो-इस पर संजीरा ने कहा मैं मराठी नहीं बोलूंगी। क्या आप लोग हिंदुस्तानी नहीं हैं? आप लोग हिंदी बोलकर दिखाइये। इस पर वो महाराष्ट्र, महाराष्ट्र चिल्लाने लगे।

End of Feed