Mumbai News: मुंबई में वाटर टैंकर एसोसिएशन की हड़ताल से मॉल, होटल, अस्पताल, क्लब, निर्माण स्थल और यहां तक कि कुछ हाउसिंग सोसाइटी भी पानी की कमी से जूझ रही हैं। केंद्रीय भूजल प्राधिकरण के नए नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर की चेतावनी दी थी। इसके बाद से 1,500 टैंकर चलाने वाले एसोसिएशन ने 9 फरवरी से हड़ताल शुरू कर दी थी।
मुंबई में वाटर टैंकर संगठनों की हड़ताल से शहर के कई काम हो रहे प्रभावित (फाइल फोटो)
एसोसिएशन की ओर से कहा जा रहा है कि, नए नियम से मुंबई में कारोबार करना संभव नहीं हैं। सीएमओ ने हमें आश्वासन दिया था कि, कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि, अचानक आजाद मैदान पुलिस ने एक सर्कुलर जारी करते हुए कहा है कि, अगर कोई व्यक्ति निर्धारित मानदंडों का पालन नहीं करेगा, तो उसके ऊपर प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है।
