Palghar Gas Leak: महाराष्ट्र के पालघर जिले के तारापुर-बोईसर औद्योगिक क्षेत्र में दवा कंपनी में गैस रिसाव से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालात गंभीर बनी हुई है। हादसा गुरुवार की दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच पालघर जिले के तारापुर-बोईसर औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट नंबर 13 में स्थित मेडली फार्मास्युटिकल्स कंपनी में उस वक्त हुआ जब फैक्ट्री में मौजूद नाइट्रोजन रिएक्शन टैंक में गैस रिसाव होने लगी।
पालघर की एक दवा कंपनी में गैस रिसाव
ICU में चल रहा इलाज
फैक्ट्री में हुए गैस रिसाव की चपेट में 6 मजदूर आ गए जिसके तत्काल बाद उन्हें बोईसर के शिंदे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में रखा गया है। मृतकों की पहचान कल्पेश राउत, बंगाली ठाकुर, धीरज प्रजापति और कमलेश यादव के तौर पर हुई, जबकि रोहन शिंदे और निलेश हाडळ की हालत गंभीर बनी हुई है।
