Mumbai News: बच के रहना रे बाबा! एक रॉन्ग कॉल उड़ गए लाखों रुपये ; ऐसे ठगों ने लगाया चूना

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 6, 2024, 01:56 PM IST

मुंबई की एक प्राध्यापक से एक व्यक्ति द्वारा खुद को पुलिस निरीक्षक बताकर एक लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है।

मुंबई: मायानगरी अब ठगों के चंगुल में फंसती जा रही है। आए दिन यहां धोखाधड़ी के तमाम केस सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है, जहां एक प्राध्यापक से एक व्यक्ति द्वारा खुद को पुलिस निरीक्षक बताकर एक लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है।एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ठगी करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि उनके (प्राध्यापक) बेटे को एक मामले में हिरासत में लिया गया है।

man pretending to be policeman cheated from lady professor

मुंबई में ठगी

महिला प्रोफेसर से ठगी

अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई और घटना के वक्त प्राध्यापक (58) कॉलेज में थीं। अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि लंच ब्रेक के दौरान प्रोफेसर को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को पुलिस निरीक्षक विजय कुमार बताया और कहा कि उसके बेटे को एक मामले में हिरासत में लिया गया है। महिला ने अपने बेटे से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

End of Feed