Palghar: वसई-नालासोपारा में 6 महीने से चल रही ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश; करोड़ों की मेफेड्रोन जब्त, कई गिरफ्तार

पालघर जिले के वसई-नालासोपारा में पुलिस ने छह महीने से चल रही गुप्त नशीले पदार्थों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में करोड़ों की मेफेड्रोन और उसके उत्पादन का कच्चा माल जब्त किया गया। छापेमारी में फैक्ट्री संचालक समेत कई आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

Palghar Drug Factory Raid: पालघर जिले के वसई-नालासोपारा में 6 महीने से चल रही नशीले पदार्थों की गुप्त फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में लगभग ₹13.45 करोड़ मूल्य की मेफेड्रोन (MD) और उसका उत्पादन करने के लिए इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल बरामद किया गया। पुलिस ने यह छापा 7 अक्टूबर 2025 को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर मारा। मौके पर फैक्ट्री से भारी मात्रा में ड्रग्स और रसायन जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने छापे के दौरान फैक्ट्री से कई उपकरण, रासायनिक सामग्री और नशीले पदार्थ बनाने के सामान जब्त किए। इस कार्रवाई में फैक्ट्री संचालक और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 5 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि ड्रग्स के उत्पादन और बिक्री में शामिल 4 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

End of Feed