Mumbai Rain: मुंबई में फिर शुरू हुई आफत की बारिश, जलमग्न हुई सड़कें, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Mumbai Weather: मुंबई में आज मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। रविवार से मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। सड़कें भी जलमग्न हो गई है, जिसके कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित नजर आ रही है। वाहनों की गति धीमी हो गई है। बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Mumbai Rain: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आईएमडी ने मुंबई में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई में हो रही लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। सड़कों पर पानी भरा होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बता दें कि पहले मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, लेकिन मौसमी गतिविधियों को देखते हुए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट को बदलकर रेड अलर्ट कर दिया है।

Mumbai Rain

मुंबई में फिर शुरू हुई आफत की बारिश (Photo - ANI)

मुंबई में आज का मौसम

मुंबई में रविवार से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पहले ही 14 और 15 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सुबह 8:00 बजे से शहर और उपनगरों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके साथ ही शहर में बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

End of Feed