सुपरफास्ट ट्रेन में एसी था खराब, गर्मी के बीच चढ़ा मुसाफिरों का पारा! स्टेशन पर डेढ़ घंटा ट्रेन रोक मचाया बवाल

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 16, 2023, 10:29 AM IST

आरोप है कि रेलवे की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, लिहाजा यात्रियों के सब्र का बांध टूटा और उन्होंने बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर एसी ठीक करने की मांग को लेकर हंगामा काट दिया। ट्रेन जैसे ही आगे बढ़ती वैसे ही यात्री चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोकने लगे। यात्रियों ने तीन बार ऐसा किया और चेन खींचकर ट्रेन को करीब डेढ़ घंटा स्टेशन पर ही रोके रखा।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर जयपुर-चेन्नई सुपर फास्ट ट्रेन की बी-5 बोगी का एसी खराब होने से यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। यात्रियों ने बताया कि जयपुर से ट्रेन निकली तभी से इस बोगी में एसी बंद था। कई बार शिकायत रेल कर्मचारियों से की गई, पर कुछ नहीं हुआ। जिन स्टेशनों पर ट्रेन रुकी वहां भी इस बाबत शिकायत गी गई, मगर रेलवे की ओर से हर बार अगले स्टेशन पर मरम्मत किए जाने का आश्वासन दिया गया। नतीजतन यात्रियों को अपना आधा सफर गर्मी में ही तय करना पड़ा।

superfast train ac

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

आरोप है कि रेलवे की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, लिहाजा यात्रियों के सब्र का बांध टूटा और उन्होंने बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर एसी ठीक करने की मांग को लेकर हंगामा काट दिया। ट्रेन जैसे ही आगे बढ़ती वैसे ही यात्री चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोकने लगे। यात्रियों ने तीन बार ऐसा किया और चेन खींचकर ट्रेन को करीब डेढ़ घंटा स्टेशन पर ही रोके रखा। इस बीच, आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस और रेलवे प्रशाशन यात्रियों को समझाने की लाख कोशिश करते रहे, मगर यात्रियों ने उनकी एक न सुनी।

End of Feed