Maharashtra: अहमदनगर में पगंतबाजी के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, जमकर चले पत्थर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 03:32 PM IST

Maharashtra: महाराष्ट्र के अहमदनगर में पतंगबाजी के दौरान हुए विवाद में दो गुटों के बीच जमकर पत्‍थरबाजी हुई है। उपद्रव मचा रहे लोगों ने इस दौरान कई गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अहमदनगर के कोठला इलाके में हुई यह पत्‍थरबाजी
  • पत्‍थरबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, जांच जारी

Maharashtra: महाराष्ट्र के अहमदनगर में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान हुए विवाद के बाद दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर पत्‍थरबाजी की गई। इस दौरान उपद्रव मचा रहे लोगों ने गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। यह पूरा विवाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस कैमरे के फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि, जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

maharashtra police

अहमदनगर में दो गुटों के बीच पत्‍थरबाजी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मारपीट की यह पूरी घटना अहमदनगर के कोठला इलाके की है। बताया जा रहा है कि, रविवार को मकर संक्रांति पर लोग पतंग उड़ा रहे थे। इस दौरान पतंग काटने की बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि, पहले दोपहर के समय दोनों पक्षों में विवाद हुआ, हालांकि उस समय लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया, लेकिन शाम होते ही दोनों गुट एक बार फिर से आमने-सामने आ गए। जानकारी अनुसार, एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के एक युवक को पीट दिया। यह जानकारी मिलते ही दूसरे गुट के भी दर्जनों युवक सड़क पर आ गए और एक दूसरे पर पत्‍थरबाजी शुरू कर दी। जिससे पूरी मार्केट में दहशत फैल गई। लोग अपनी दुकानों को बंद कर भागने लगे।

End of Feed