महाराष्‍ट्र में निर्मम हत्‍याकांड : युवक ने चाकू से गोदकर पिता को उतारा मौत के घाट, मां की पिटाई से आ चुका था तंग

Maharashtra Murder Case : महाराष्‍ट्र के ठाणे जिले में 19 वर्षीय एक युवक ने कहा है कि उसके पिता रोज मां से मारपीट करते थे, जो उससे सहन नहीं हुआ और उसने उनकी हत्‍या कर दी।

Maharashtra Murder Case : महाराष्‍ट्र के ठाणे जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी अवाक रह जाएंगे। दरअसल, यहां पर आज 19 वर्षीय एक युवक को उसके पिता की निर्मम हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक युवक ने कहा है कि उसके पिता रोज मां से मारपीट करते थे, जो उससे सहन नहीं हुआ और उसने ये कदम उठा लिया।

Maharashtra Murder Case, Maharashtra Murder News, Pune Murder, Murder News, Hindi News ​

महाराष्‍ट्र में सामने आया हत्‍या का मामला। (सांकेतिक चित्र)

पिता से आ चुका था तंग

उल्हासनगर पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अफसर बताया है कि से हत्‍याकांड रविवार को जिले के अंबरनाथ इलाके में हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रकाश अपने पिता राजेश वर्मा को रोज मां को पीटते हुए और गाली-गलौज करते हुए देखता था, इसी से वह तंग आ चुका था। प्रकाश अपने पिता को रोज ऐसा न करने के लिए कहता, लेकिन बात आगे ही बढ़ती चली गई। रविवार को ही जब ये वाकया दोबारा हुआ तो उससे रहा नहीं गया प्रकाश ने पिता की हत्‍या करने का प्‍लान बनाया।

End of Feed