Mumbai Traffic: मुंबई भारी बारिश का सिलसिला जारी, ऑरेंज अलर्ट के बीच यातायात बाधित, सड़कों पर लगा जाम

मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश से काफी असर पड़ा है, खासतौर पर यातायात पर।अंधेरी सबवे जलभराव से बंद हो गया है और ट्रेनों में देरी और सड़कों पर जाम की स्थिति है। बोरीवली से बांद्रा तक वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भारी ट्रैफिक देखा गया है।

Mumbai Traffic Jam Today: मानसून के बीच मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार के लिए मुंबई, रायगढ़, ठाणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश से शहर में कई जगह जलजमाव की स्थिति बन गई है और यातायात में बड़ी बाधा आई है। सड़कों सेye=लेकर सबवे तक सबपर बारिश का असर पड़ा है।

mumbai traffic jam today

बारिश से मुंबई का यातायात हुआ बाधित (फाइल फोटो | PTI)

अंधेरी सबवे बंद, ट्रेनों पर भी पड़ा असर

मुंबई शहर में भारी बारिश के चलते अंधेरी सबवे में 1 से 1.5 फीट तक जलभराव हो गया है, जिसके कारण मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अंधेरी सबवे की दोनों लेन को वाहनों के लिए बंद करने का फैसला लिया है। ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक को गोखले ब्रिज और ठाकरे ब्रिज के रास्ते डायवर्ट कर दिया है। इसके साथ ही भारी बारिश के कारण सेंट्रल और हार्बर लाइन की कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि वेस्टर्न लाइन की ट्रेनें फिलहाल समय पर चल रही हैं।

End of Feed