महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पर राज्य सरकार ने एक साल में 43,000 करोड़ रुपये खर्च किए..RTI में खुलासा

सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये का कोष निर्धारित किया है। लाड़ली बहन योजना के आंकड़े सामने आने के बाद RTI कार्यकर्ता जितेंद्र घाडगे ने योजना पर एक साल के खर्च का खुलासा किया है। वहीं, इस बार योजना शुरू होने के बाद से अब तक 43,045.06 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।

Maharashtra Scheme News: महाराष्ट्र सरकार ने लाड़ली बहना योजना पर एक साल में 43,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह बात RTI में सामने आई है। बताया गया कि जुलाई 2024 से जून 2025 तक 43,045.06 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। लाड़ली बहन योजना के आंकड़े सामने आने के बाद RTI कार्यकर्ता जितेंद्र घाडगे ने योजना पर एक साल के खर्च का खुलासा किया है।

money

महाराष्ट्र सरकार का मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना पर खर्च। (Photo-ANI)

सरकारी खजाने पर दबाव बढ़ेगा...

सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये का कोष निर्धारित किया है। हालांकि, पहले वर्ष में औसत मासिक व्यय 3,587 करोड़ रुपये था। इसलिए, यदि लाभार्थियों की संख्या मानदंडों के अनुसार और कम नहीं होती है, तो ऐसी संभावना है कि इससे सरकारी खजाने पर दबाव बढ़ेगा।

End of Feed