Mumbai Fire News: महाराष्ट्र के मुंबई शहर में मंगलवार (18 अप्रैल, 2023) को सिने वंडर मॉल के पास आग लग गई। यह हादसा मॉल के बगल में ही ओरियन बिजनेस पार्क की पार्किंग वाले इलाके में हुआ था। आग इतनी भीषण थी कि वहां पर जितनी भी गाड़ियां थीं, वे सारी जल गईं। मौके से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें आग की जोरदार लपटें उठती दिखाई दे रही थीं।
घटना के दौरान मौके पर आपके प्रिय हिंदी चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत की रिपोर्टर ने धू-धूकर उठती लपटों का मंजर देखा। इस बीच, एक सीएनजी गाड़ी में ब्लास्ट भी हुआ था। आग लगने के बाद इस बारे में फौरन दमकल विभाग को खबर की गई थी और ब्लास्ट के बाद मौके पर दर्जन भर से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। हालांकि, सबसे अच्छी बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
#WATCH | Maharashtra: Fire breaks out in the buildings of Orion Business Park & adjacent Cine Wonder Mall in Kapurb… t.co/Vt8u3r32m5
— ANI (@ANI) Apr 18, 2023
थाणे नगर निगम के तहत आने वाले क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र की ओर से भी घटना से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है। बताया गया कि हालात संभालने के लिए दमकलकर्मियों के साथ पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें भी मुस्तैद हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से यह वीडियो शेयर किया गया और बताया गया कि थाणे में यह आग बिजनेस पार्क की बिल्डिंगों में लगी।
