Mumbai Metropolis Metaverse: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने एक डिजिटल ट्विन प्रोजेक्ट मुंबई मेट्रोपोलिस मेटावर्स लॉन्च किया है। इस नई टेक्नालॉजी के इस्तेमाल से मुंबई के विकास को गति देने में मदद मिलेगी। मुंबई मेगापोलिस मेटावर्स के सहयोग से मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (MMR) को 2025 तक सपनों के वैश्विक शहर में बदलने का सपना साकार करने में मदद मिलेगी। यह मुंबई के लोगों को एक 3डी मेप दिखाएगा, जिसमें बुनियादी ढ़ाचे का विकास और भविष्य में मिलने वाली सुविधाओं की झलक मिलेगी।
मेटावर्स में दिखेगी बदलते शहर की झलक
एक्स पर शेयर किया लिंक
इस संबंध में देवेंद्र फड़नवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी लिखा। जिसमें उन्होंने मेटावर्स का लिंक उपलब्ध कराया है, जिसके माध्यम से इसका एक्सेस किया जा सकता है। मुंबई के लोग इस लिंक पर क्लिक करके देख सकेंगे कि उनका शहर भविष्य में कैसा दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करने पर आपका नाम और नंबर डालने का ऑप्शन आता है, जिसमें आप अपनी डिटेल्स भर सकते है, या फिर इस स्टेप को स्किप भी कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने में लोगों को बिल्कुल समस्या नहीं होगी।
12 अहम परियोजनाएं
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान 12 अहम परियोजनाओं के बारे में भी बताया, जो इस महानगर को नया आकार देने में मदद करेंगी। इन परियोजनाओं में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर, ऐरोली-कटाई टनल रोड, विरार-अलीबाग मल्टीमॉडल कॉरिडोर, मुंबई मेट्रो, कोस्टल रोडस धारावी प्रोजेक्ट, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट प्रोजेक्ट, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, एलिवेटेड मेट्रो लाइन्स, अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र और नवी मुंबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल है।
