Maharashtra News: महाराष्ट्र के लातूर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां नहर किनारे एक सूटकेस में युवती की लाश बरामद हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
सूटकेस में मिला युवती का शव
युवती के शरीर पर चोट के निशान
जानकारी के अनुसार लातूर के वाढवणा थाना क्षेत्र में सोमवार को शेळगाव के पास नहर किनारे एक लावारिस सूटकेस पड़ा मिला। जिसे देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोलकर चेक किया तो अंदर से एक युवती का शव बरामद हुआ। महिला के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। जिसके बाद पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाया और घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई।
सूटकेस में 15 से 25 साल की युवती का शव
पुलिस ने बताया कि 25 अगस्त की शाम को सूचना मिली कि शेळगाव से वाढवणा की ओर जाने वाले नहर रोड के किनारे एक लावारिस सूटकेस पड़ा हुआ है। जिसमें शव होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस की जांच की, तब उसमें से एक अज्ञात युवती की लाश मिली, जिसकी उम्र करीब 15 से 25 साल की आंकी जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक महिला की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
