​​Maharashtra News: गुटखा के अवैध खेल पर लगेगा ब्रेक, मकोका लगाने की तैयारी में महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र के एफडीए मंत्री नरहरि जिरवाल ने बताया कि राज्य सरकार गुटखा प्रतिबंध को और सख्त बनाने के लिए मकोका लगाने पर विचार कर रही है। राज्य में गुटखा पहले से ही बैन होने के बावजूद इसकी अवैध सप्लाई लगातार जारी है।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) मंत्री नरहरि जिरवाल ने कहा है कि राज्य सरकार गुटखा की उपलब्धता को सीमित करने के लिए महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लागू करने पर विचार कर रही है। राज्य में गुटखा पहले से ही प्रतिबंधित है। एफडीए मंत्री ने मंगलवार को कहा कि गुटखा के निर्माण और बिक्री पर मौजूदा प्रतिबंध के बावजूद तंबाकू युक्त उत्पाद की अवैध खेप बाहर से राज्य में आ रही है, जिससे छात्रों और युवाओं को नुकसान हो रहा है।

gutkha - istock

सांकेतिक फोटो (istock)

महाराष्ट्र में गुटखा एवं पान मसाला बिक्री के मामले

मंत्री के कार्यालय से जारी एक बयान में जिरवाल के हवाले से कहा गया है कि राज्य सरकार गुटखा कंपनियों के मालिकों, प्रमुख संचालकों और इस अवैध व्यापार के पीछे के सूत्रधारों के खिलाफ मकोका का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में गुटखा एवं पान मसाला के परिवहन और बिक्री की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

End of Feed