Pune News: महाराष्ट्र ATS की अल-कायदा लिंक पर बड़ी कार्रवाई, पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

महाराष्ट्र ATS ने पुणे में आतंकवाद से जुड़े एक मामले में तलाशी अभियान के दौरान एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार किया है। जिसके ऊपर अल-कायदा से जुड़े होने का आरोप है। उसके संदिग्ध दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और आतंकी सामान जब्त किया गया है। आरोपी को 4 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

Pune Crime News: महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने पुणे में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एटीएस ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अल-कायदा से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से संदिग्ध दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और आतंकी सामान बरामद हुआ है। कोर्ट ने आरोपी को 4 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। महाराष्ट्र एटीएस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

maharashtra ats

महाराष्ट्र ATS ने एक शख्स को अलकायदा से जुड़े होने के आरोप में अरेस्ट किया (फाइल फोटो|PTI)

महाराष्ट्र ATS ने 9 अक्टूबर को चलाया था तलाशी अभियान

महाराष्ट्र एटीएस ने 9 अक्टूबर 2025 को पुणे के कई इलाकों में आतंकवाद से जुड़े एक मामले में तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान एटीएस टीम ने कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, डॉक्यूमेंट्स और अल-कायदा से संबंधित आपत्तिजनक साहित्य जब्त किया था। जिसकी जांच के बाद एटीएस ने 2008 में संशोधित गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, यानी UAPA की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। इस मामले में एटीएस टीम ने 27 अक्टूबर को पुणे के कोंढवा इलाके से सॉफ्टवेयर इंजीनियर जुबैर हंगरगेकर को अल-कायदा आतंकवादी संगठन से जुड़े होने के संदेह में गिरफ्तार किया।

End of Feed