Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने उद्योगपतियों के साथ परिचर्चा आयोजित की। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन्टरेक्टिव सेशन में संवाद किया। इस मौके पर सीएम यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में सभी सेक्टर में निवेश के अनकूल माहौल है।
मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश।
उद्योगपतियों से सीएम यादव ने वन-टू-वन चर्चा की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्यक्रम में सत्र को संबोधित किया, साथ ही उद्योगपतियों से राउण्ड टेबल मीटिंग एवं वन-टू-वन चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश में लगातार निवेश बढ़ रहा है।
'सभी सेक्टर में समान रूप से निवेश की संभावनाएं'
सीएम यादव ने कहा कि उद्योग, व्यापार, व्यवसाय की दृष्टि से मध्यप्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल माहौल बना है। यही कारण है कि एनर्जी, टूरिज्म, हेल्थ, माइनिंग जैसे सभी सेक्टर में समान रूप से निवेश की बड़ी संभावनाएं हैं। हमने अपने बजट में भी इसकी गुंजाइश की और आने वाले समय में लगातार प्रोत्साहन दे रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्र की अलग अलग समिट भी करने जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ाने के लिए उद्योगपतियों से चर्चा।
उन्होंने कहा कि मुंबई में बड़े पैमाने पर उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया। मध्यप्रदेश सरकार उनका स्वागत करती है। निवेश के माध्यम से मध्यप्रदेश इकोनॉमिक दृष्टि से समर्थ होगा, बल्कि रोजगार की दृष्टि से भी क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा और भारत में जीडीपी को आगे बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश अपनी ताकत के साथ आगे बढ़ेगा।
(प्रेस विज्ञप्ति)
