महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा ट्विस्ट... जिसे कभी पालघर लिंचिंग का मुख्य आरोपी कहा, आज वही बना भाजपा का नया चेहरा

पालघर साधु लिंचिंग मामले में संदिग्ध बताए गए काशीनाथ चौधरी रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने 3000 से अधिक समर्थकों के साथ पार्टी ज्वाइन की। साल 2020 में हुए पालघर मॉब लिंचिंग मामले में भाजपा ने पहले काशीनाथ चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन अब उनके भाजपा में शामिल होने के बाद विपक्ष ने तीखे सवाल उठाए हैं।

Palghar News: पालघर साधु लिंचिंग मामले में कभी भाजपा द्वारा मुख्य संदिग्ध बताए गए काशीनाथ चौधरी अब औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने रविवार को दहानू में सांसद हेमंत सावरा और जिला अध्यक्ष भरत राजपूत की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। चौधरी के 3,000 से अधिक समर्थकों ने भी उनके साथ पार्टी ज्वॉइन की। नगर निगम चुनावों के ठीक पहले हुए इस बड़े राजनीतिक मोड़ ने क्षेत्र में राजनीतिक हलचल और बहस को तेज कर दिया है।

sadhu lyncing

काशीनाथ चौधरी भाजपा में शामिल

पालघर मॉब लिंचिंग का क्या है मामला?

पालघर में 2020 में लॉकडाउन के दौरान 16 अप्रैल को दो साधुओं चिन्मयानंद और सुशील गिरी महाराज और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। तीनों सूरत जा रहे थे, तभी गढ़चिंचल गांव में भीड़ ने उनपर हमला कर दिया था। इस मामले में भाजपा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन नेता काशीनाथ चौधरी पर मुख्य षड्यंत्रकारियों में से एक होने का आरोप लगाया था।

End of Feed