Mumbai: CSMI में कस्टम का बड़ा ऑपरेशन; हाइड्रोपोनिक गांजा, गोल्ड डस्ट और विदेशी करेंसी बरामद

मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 21 से 24 सितंबर के बीच बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान अधिकारियों ने कुल 21 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों को जब्त किया। इसके अलावा 38 लाख रुपये की कीमत का गोल्ड डस्ट और 56 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई। इन मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Mumbai News: मुंबई अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बड़ी करवाई की है। केवल चार दिनों के अंतराल में कस्टम विभाग ने कुल 21 करोड़ के नशे के सामान जब्त किए हैं। इसके साथ ही 38 लाख की कीमत का गोल्ड डस्ट और 56 लाख की विदेशी करेंसी भी जब्त की है। इन मामलों में दो गिरफ्तारियां भी की जा चुकी हैं। 21 से 24 सितंबर के बीच ये सभी कार्रवाईयां हुई हैं।

csmi mumbai news

कस्टम के जब्त किए हुए सामान

ये है कुल 6 मामलों का ब्योरा

मामला 1

मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआई) पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने कोलंबो से उड़ान संख्या UL-141 से आ रहे एक यात्री को रोका गया। सामान की जांच के दौरान, कस्टम अधिकारियों ने 2.624 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना) बरामद किया, जिसका अवैध बाजार मूल्य लगभग 2.624 करोड़ है। यात्री ने चेक-इन ट्रॉली बैग के अंदर ये मादक पदार्थ छिपाए थे। मामले में इस यात्री को NDPS अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।

End of Feed