Maharashtra: धाराशिव में मंदिर जा रही गाड़ी बनी दुर्घटना का शिकार, 3 महिलाओं की मौत, 10 अन्य घायल

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में शनिवार को एक वाहन हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई और 10 अन्य यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना शिवरी फाटा क्षेत्र में सुबह लगभग 11:30 बजे हुई। वाहन सोलापुर से नालदुर्ग स्थित मंदिर जा रहा था, तभी टायर फटने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा।

Maharashtra MUV Accident: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में शनिवार को एक चार-पहिया वाहन का टायर फटने के कारण वाहन पलट गया, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई और 10 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह लगभग 11:30 बजे शिवरी फाटा क्षेत्र में हुआ।

Horrific Road Accident in Maharashtra

महाराष्ट्र में भीषण सड़क दुर्घटना

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोलापुर जिले से धाराशिव के नालदुर्ग स्थित मंदिर जा रहे यात्रियों से भरा एक मल्टी-यूटिलिटी वाहन (एमयूवी) दुर्घटना का शिकार हुआ। अधिकारी के अनुसार, टायर फटने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

End of Feed