हिंदुजा फाउंडेशन ने भारतीय सेना के साथ मिलकर किया कमाल, वेलिंगटन पार्क के हन्नी कल्लू दलदल को किया पुनर्जीवित

110 साल पुरानी हिंदुजा फाउंडेशन ने भारतीय सेना की मद्रास रेजिमेंट के साथ मिलकर वेलिंगटन इको पार्क के हन्नीकल्लू दलदल का कायाकल्प किया। इस मीठे पानी के दलजल में पुनर्जीवित करने से ये 25000 से अधिक लोगों को इसका लाभकारी है।

Mumbai: जलाशयों के कायाकल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदुजा समूह ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस पहले से हिंदुजा फाउंडेशन (एचएफ) ने हन्नीकल्लू दलदल (मार्श) को मीठे पानी के दलदल के रूप में पुनर्जीवित करने का फैसला लिया, जो वेटलैंड हैबिटैट में स्थित है। बता दें कि 12 एकड़ में फैली इस परियोजना को क्रियान्वित भारत की सबसे पुरानी सैन्य रेजिमेंट मद्रास रेजिमेंट सेंटर के जरिए किया जा रहा है। मद्रास रेजिमेंट का मुख्यालय वेलिंगटन में है। वेलिंगटन इको पार्क को पुनर्जीवित करने के बाद इसका उद्घाटन हिंदुजा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री पॉल अब्राहम और एआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर एसके यादव द्वारा किया गया है। उद्घाटन के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बता दें कि हिंदुजा समूह 110 साल पुरानी है। इसे 1914 में स्थापित किया गया था।

Hinduja Foundation restoration of Wellington Eco Park

वेलिंगटन पार्क के हन्नी कल्लू दलदल को किया पुनर्जीवित

हन्नीकल्लू मार्श को पुनर्जीवित किया गया

हन्नीकल्लू दलदल (मार्श) का संरक्षण करना आवश्यक था। पिछले कई सालों में इस स्थान का प्रयोग कचरा डालने, अतिक्रमण तथा सीवेज निपटान के लिए किया जा रहा था। लेकिन अब मार्श के कायाकल्प के बाद ये 25000 से अधिक लोगों के लिए लाभकारी है। कायाकल्प करने के बाद पूरी प्रणाली को पानी मिल रहा है।हन्नीकल्लू मार्श का कायाकल्प करने की परियोजना के लिए केयर अर्थ ट्रस्ट ने जैव विविधता मूल्यांकन किया और उसके आधार पर वेटलैंड को गंभीर रूप से प्रभावित करने वाले इनवेसिव पौधों की पहचान की। पौधों की इन प्रजातियों को 33,167 वर्ग मीटर के दायरे से हटा दिया गया है। इस क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए स्वस्थ वनस्पतियों को लगाया गया।

End of Feed