Mumbai Rain Update: मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, कई इलाकों में जलभराव; ट्रेनों से लेकर सड़कों तक पर पड़ा असर

मुंबई और उसके आसपास के जिलों में रविवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले कुछ घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों से लेकर लोकल ट्रेनों तक की सेवाओं पर असर पड़ा है।

Mumbai Pune Weather: मुंबई और उसके आसपास के जिलों में रविवार देर रात से जारी बारिश ने सोमवार सुबह तक हालात बिगाड़ दिए। आधी रात के बाद गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने दक्षिण-मध्य मुंबई को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार, 15 सितंबर के लिए येलो अलर्ट और अगले कुछ घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, थाणे और रत्नागिरी सहित आसपास के जिलों के लिए भी चेतावनी दी गई है।

mumbai weather update imd

लगातार बारिश से मुंबई की सड़कों से लेकर लोकल ट्रेनों तक पर पड़ा असर (फाइल | PTI)

जलभराव से ट्रैफिक बाधित

लगातार हुई बारिश से मुंबई के दादर, परेल, वर्ली, लालबाग, किंग्स सर्कल और कुर्ला जैसे निचले इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर गड्ढों में पानी भरने से गाड़ी निकालने के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए यह स्थिति और भी मुश्किल खड़ी करती नजर आई।

End of Feed