मुंबई मे मौसम का कहर! झमाझम बारिश से पानी-पानी हुई सड़कें, ट्रेन सेवाओं पर भी असर

मुंबई में लगातार हो रही बारिश कहर बरपा रही है। यहां कई इलाके बारिश के चलते पानी से लबालब भर गए हैं। जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसके अलावा ट्रेन की पटरियों पर भी पानी भर गया है। जिस वजह से लोकल ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा है।

Mumbai Rain: मुंबई में कुछ घंटों की लगातार बारिश के कारण सोमवार को कई निचले इलाकों में पानी भर गया। साथ ही ट्रेन की पटरियों पर जलभराव हो गया। जिसके चलते सुबह के समय लोकल ट्रेन सेवाओं प्रभावित हुई। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में यातायात पर भी असर पड़ा। जानकारी के अनुसार बारिश के चलते किंग्स सर्किल, मंत्रालय, दादर टीटी ईस्ट, परेल टीटी, कालाचौकी, चिंचपोकली और दादर स्टेशन सहित निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।

Mumbai Rain

मुंबई में झमाझम बारिश

ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा प्रभाव

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच मुंबई के कुछ हिस्सों में कुछ घंटों तक भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे के मस्जिद, बायकुला, दादर, माटुंगा और बदलापुर रेलवे स्टेशन पर पटरियां जलमग्न हो गईं, जिससे सुबह के व्यस्त समय में विभिन्न ट्रेन की आवाजाही धीमी हो गई। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा, ‘‘उपनगरीय लोकल ट्रेन की आवाजाही जारी है, लेकिन कुछ स्थानों पर इनकी रफ्तार कम कर दी गई है।’’ यात्रियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जाने वाली ट्रेन के देरी से चलने के संबंध में शिकायत की। लेकिन, पश्चिमी रेलवे ने दावा किया कि उसकी पटरियों पर पानी नहीं जमा हुआ है और उसके गलियारे पर ट्रेन का परिचालन सामान्य रूप से हो रहा है, हालांकि यात्रियों ने कुछ देरी की शिकायत की है।

End of Feed