Mumbai News : मिट्टी के 25 लाख दीयों से तैयार कर दी भारत माता मोज़ेक कलाकृति, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

महाराष्ट्र के मुंबई स्थित डोम्बिवली में कलाकारों ने भारत माता की 95 फीट ऊंची और 75 फीट चौड़ी अद्भुत मोज़ेक कलाकृति तैयार की है। इसे 25 लाख से अधिक रंगीन मिट्टी के दीयों का उपयोग करके बनाया गया है।

मुंबई : डोम्बिवली में 25 लाख रंगीन मिट्टी के दीयों से निर्मित भारत माता की एक अद्भुत मोज़ेक कलाकृति आकर्षण का केंद्र बन गई है। रंग-बिरंगे दीयों से बनी इस अनूठी तस्वीर ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस ऐतिहासिक कृति को देखने के लिए हजारों कला प्रेमी डोम्बिवली जिमखाना मैदान में उमड़ रहे हैं।

Artwork of Bharat Mata

भारत माता मोज़ेक कलाकृति

इस अनूठी पहल के बारे में बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा कि बचपन से ही भारत माता के प्रति श्रद्धा का भाव रखा जाता है और राष्ट्रगान वंदे मातरम उनकी स्तुति और सम्मान का गीत है। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर, डोम्बिवली स्थित इस सांस्कृतिक परिवार ने डोम्बिवली में एक विश्व रिकॉर्ड बनाकर इस अवसर को यादगार बनाने का निर्णय लिया।

End of Feed