Latur Accident News: लातूर में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2024, 07:56 PM IST

लातूर में कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे सभी काम के सिलसिले में महाराष्ट्र आए हुए थे।

Latur Accident News: महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक एसयूवी कार और एक तेज रफ्तार ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। चारों मृतक मध्य प्रदेश के कपड़ा व्यापारी बताए जा रहे हैं।

accident image

सांकेतिक फोटो।

दोपहर के वक्त हुआ हादसा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना निलंगा-उदगीर मार्ग पर दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब हुई। उन्होंने बताया कि ट्रक निलंगा से देवनी की ओर जा रहा था और एसयूवी विपरीत दिशा से आ रही थी। उन्होंने बताया कि एसयूवी में सवार चारों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

End of Feed