Mumbai News: मुंबई के सांताक्रूज में पांच मंजिला इमारत में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियां पहुंची

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 25, 2024, 08:41 PM IST

Mumbai News: मुंबई के सांताक्रूज में स्थित धीरज हेरिटेज इमारत के बेसमेंट में आग लग गई, जो देखते ही देखते इमारत की पहली मंजिल तक फैल गई। इस घटना के बाद सूचना प्राप्त होते ही पुलिस और दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

Mumbai News: मुंबई के सांताक्रूज इलाके की एक इमारत में आग लगने की ये घटना सामने आई है। इस इलाके में स्थित पांच मंजिला कमर्शियल इमारत के तहखाने में आग लग गई। आग की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस की एक टीम और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आग तहखाने में लगी और फिर पहली मंजिल तक फैल गई।

Fire Broke Out at Dheeraj Heritage Building in Santacruz Mumbai

मुंबई के सांताक्रूज में धीरज हेरिटेज बिल्डिंग में आग लग गई

धीरत हेरिटेज की इमारत में लगी आग

सांताक्रूज में स्थित धीरत हेरिटेज एक कमर्शियल इमारत है। जानकारी के अनुसार इस इमारत के तहखाने यानी की बेसमेंट में आग लगी थी, जो देखते ही देखते पार्किंग में और उसके बाद पहली मंजिल तक फैल गई। इस घटना पर एक अधिकारी ने बात करते हुए बताया कि उन्हें पश्चिमी उपनगर के मिलन सबवे के पास एसवी रोड पर स्थित धीरत हेरिटेज में शाम करीब 5 बजे के आस-पास आग लगने की जानकारी मिली थी।

End of Feed