Navi Mumbai Fire Incident: नवी मुंबई के दीघा क्षेत्र में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अग्निशमन अधिकारी संतोष पाटिल ने बताया कि स्थानीय नागरिकों ने उन्हें मोबाइल के माध्यम से आग लगने की जानकारी दी थी।
नवी मुंबई के दीघा के स्क्रैप गोदाम में भीषण आग
दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 3:30 बजे आग पर काबू पा लिया। फिलहाल गोदाम में कूलिंग का कार्य जारी है ताकि आग दोबारा न भड़के। अधिकारी ने यह भी पुष्टि की कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना स्थल पर लगभग 10 से 15 दमकल गाड़ियां मौजूद रहीं। फिलहाल मामले की जांंच जारी है।
