ठाणे में करोड़ों की धोखाधड़ी: 6 कपड़ा व्यापारियों से 2.5 करोड़ रुपये की ठगी, तीन के खिलाफ FIR दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 6 कपड़ा व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और धोखाधड़ी से प्राप्त की गई रकम को भी बरामद किया जाएगा।

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां कपड़ा व्यापार से जुड़े छह व्यक्तियों के करीब 2.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। भिवंडी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनवणे ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Police

ठाणे में करोड़ों की धोखाधड़ी (फोटो - iStock)

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जुलाई और अगस्त महीने के बीच पीड़ितों को कपड़े के बड़े-बड़े ऑर्डर दिए थे। व्यापारियों ने ऑर्डर के अनुसार कपड़े की आपूर्ति की, लेकिन कपड़ा प्राप्त करने के बाद आरोपियों ने पैसे का भुगतान नहीं किया। इस जालसाजी से पीड़ित व्यापारियों में से एक 66 वर्षीय व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर अब कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

End of Feed