एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक का दोबारा मुंबई पुलिस में ट्रांसफर, खूब जमाई थी धाक, फिर हुए बदनाम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 28, 2023, 11:51 AM IST

दया नायक ने 1990 के दशक में मुंबई में अंडरवर्ल्ड गतिविधियों के चरम पर होने के दौरान ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के रूप में प्रसिद्धि हासिल की थी।

Daya Nayak: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक को आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) से मुंबई पुलिस में तबादला कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक ने दया नायक और सात अन्य इंस्पेक्टरों के तबादले का आदेश जारी किया है। ज्ञानेश्वर वाघ और दौलत साल्वे का भी एटीएस से मुंबई पुलिस में तबादला किया गया है।

Daya Nayak

दया नायक का दोबारा मुंबई पुलिस में ट्रांसफर (Facebook)

विवादों के चलते हुए थे सस्पेंड

राज्य कैडर के 1995 बैच के अधिकारी दया नायक मुंबई में महाराष्ट्र एटीएस (आतंकवाद विरोधी दस्ते) के साथ थे और जुहू में स्थित इस यूनिट को लीड करते थे। विवादों में रहे नायक को पहले अनुशासनात्मक आधार पर निलंबित किया जा चुका है। 2006 में पूर्व पत्रकार केतन तिरोड़कर की शिकायतों के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद नायक लगभग साढ़े छह साल तक निलंबित रहे थे। आरोप था कि उनकी संपत्ति आय से अधिक है और कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड से उनका लिंक था।

End of Feed