ठाणे में ईडी–एटीएस की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर मारा छापा, टेरर फंडिंग से जुड़ी जांच तेज

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने ठाणे जिले के पडघा में संदिग्ध आतंकवाद वित्तपोषण के मामले में संयुक्त कार्रवाई की। तलाशी अभियान सुबह से ही भिवंडी क्षेत्र में जारी है और कई संदिग्धों के घरों पर छानबीन की जा रही है। इस कार्रवाई में एटीएस ने पहले किए गए अभियानों और आपत्तिजनक सामग्री के आधार पर जांच में सहयोग किया।

Maharashtra News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने संदिग्ध आतंकवाद वित्तपोषण के मामले में बृहस्पतिवार को ठाणे जिले के पडघा में संयुक्त कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी कार्रवाई सुबह से ही भिवंडी क्षेत्र के पडघा में जारी थी। एक अधिकारी ने बताया कि यह अभियान पडघा के बोरीवली गांव में एटीएस द्वारा पहले किए गए कुछ अभियानों के आधार पर संचालित किया गया।

ED (Photo: ANI)

ईडी (फोटो: एएनआई)

अधिकारी ने बताया कि कई संदिग्धों के घरों पर तलाशी अभियान जारी है और ईडी उनसे धन के संदिग्ध लेनदेन के संबंध में पूछताछ कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एटीएस जांच में संघीय एजेंसी के अधिकारियों को सहयोग प्रदान कर रही है। वहीं, इस साल जून में एटीएस ने ठाणे ग्रामीण पुलिस के साथ मिलकर पडघा के बोरीवली में ‘स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया’ (सिमी) के पूर्व पदाधिकारी साकिब नाचन और अन्य प्रतिबंधित संगठन के संदिग्ध सदस्यों तथा समर्थकों के 22 निवासों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया था।

End of Feed