DRI का चौंकाने वाला खुलासा, पुणे से अफ्रीका तक फर्जी एक्सपोर्ट नेटवर्क का भंडाफोड़; मास्टरमाइंड समेत 2 गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 115 करोड़ रुपये के एक्सपोर्ट इंसेटिव घोटाले का खुलासा किया है। जिसमें मुंबई निवासी मास्टरमाइंड समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि सिंडिकेट ने अफ्रीकी देशों को घटिया कपड़े ओवरवैल्यू दिखाकर निर्यात किए और सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग कर करीब 115 करोड़ रुपये का फायदा उठाया।

Mumbai Crime News: भारत के राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 115 करोड़ रुपये के एक बड़े निर्यात घोटाले का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक मुंबई निवासी मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जबकि दूसरा आरोपी कस्टम ब्रोकरेज से जुड़ा हुआ है। यह घोटाला सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं के दुरुपयोग से जुड़ा है, जिसके जरिए आरोपियों ने कपड़ों की कीमत बढ़ाकर दिखाकर अफ्रीकी देशों को निर्यात किया और करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की। अधिकारियों ने इस मामले में छापेमारी में भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी जब्त किए हैं।

arrest

सांकेतिक फोटो (istock)

DRI को मिली विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर पता चला कि एक सिंडिकेट ड्यूटी ड्रॉबैक और RoSCTL (Rebate of State and Central Taxes and Levies) जैसी सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग कर रहा था। यह गिरोह अफ्रीकी देशों को ओवरवैल्यू और गलत घोषित किए गए कपड़ों का निर्यात कर रहा था। जांच में सामने आया कि पुणे के तालगांव आईसीडी से कई फर्जी आयात-निर्यात कोड (IEC) का उपयोग किया गया।

End of Feed