DRI मुंबई ने बड़ी ड्रग तस्करी की कोशिश की नाकाम, मुंबई हवाई अड्डे पर 21.78 करोड़ मूल्य की कोकीन जब्त

DRI ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर आए एक पुरुष यात्री से 2.178 किलोग्राम कोकीन ज़ब्त की है।

एक बड़े मादक पदार्थ विरोधी अभियान में DRI, मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने फ्रीटाउन से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA पर आए एक पुरुष यात्री से 2.178 किलोग्राम कोकीन ज़ब्त की, जिसकी अवैध बाज़ार में कीमत लगभग ₹21.78 करोड़ है। एक विशिष्ट सूचना के आधार पर, DRI अधिकारियों ने यात्री के आगमन पर उसे रोक लिया और उसके सामान की विस्तृत जाँच की।

Drug

एक पुरुष यात्री से 2.178 किलोग्राम कोकीन ज़ब्त

सामान की जाँच के दौरान 'खजूर' के पैकेट मिले। पैकेट के अंदर खजूर के बीज की जगह छोटे काले दाने चालाकी से छिपाए गए थे। इन दानों के अंदर सफेद पाउडर जैसा पदार्थ छिपा हुआ था। NDPS फील्ड किट से जाँच करने पर पुष्टि हुई कि वह पदार्थ कोकीन है।

End of Feed