शिरडी साईं मंदिर: गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने चढ़ाया 6.31 करोड़, सोने-चांदी का भी किया दान

गुरु पूर्णिमा के मौके पर शिरडी के साईं बाबा मंदिर में तीन दिनों के इस उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने कुल 6 करोड़ 31 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ाया है।

Shirdi Sai Donation: गुरु पूर्णिमा के मौके पर शिरडी के साईं बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान दिया है। तीन दिनों के इस उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने कुल 6 करोड़ 31 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ाया है। दान में विभिन्न प्रकार के नोट शामिल 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोट शामिल रहे। साईं भक्तों ने सोने और चांदी का भी दान किया, जिसमें कुंदन से जड़ा हार और सोने का मुकुट शामिल है।

SHIRDI

शिरडी साई मंदिर में 6 करोड़ से अधिक का चढ़ावा

साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट, शिरडी द्वारा बुधवार, 9 जुलाई से शुक्रवार, 11 जुलाई तक आयोजित श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दौरान, दक्षिणापेटी, दान काउंटर, ऑनलाइन, चेक डीडी, मनीऑर्डर, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, सोना, चांदी और दर्शन/आरती पास शुल्क सहित सभी माध्यमों से कुल 6,31,31,362/- रुपये (छह करोड़, इकतीस लाख, इकतीस हजार, तीन सौ बासठ रुपये) प्राप्त हुए, यह जानकारी साईंबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने दी।

End of Feed