Customised Vande Metro trains in Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो कहा जाता है कि मुंबई कभी नहीं थमती और रूकती है, और इसके पीछे मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) का खासा योगदान है, इसके विस्तार को लेकर भी बातें सामने आती रहती हैं।
लोकल ट्रेन मुंबई की लाइफलाइन है
वहीं इस बारें में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में कहा था कि रेलवे मुंबई में एसी लोकल के रूप में एसी वंदे मेट्रो ट्रेनों का अनुकूलित संस्करण (Customised Vande Metro trains) चला सकता है। उन्होंने कहा, 'अगर मुंबईकर हमें ऐसा करने की अनुमति देते हैं तो हम इस दिशा में काम कर सकते हैं, लेकिन नागरिकों के बीच एसी लोकल पर अभी तक कोई सहमति नहीं है।'
रेल मंत्री ने ये बात मुंबई शहर में एसी लोकल की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर कही, साथ ही उन्होंने ये भी जोड़ा कि अगर मुंबईकर इसके लिए सहमत हों।
यह मुंबई की उपनगरीय रेलवे है
मुंबई उपनगरीय रेलवे (मराठी: मुंबई उपनगरीय रेल्) प्रणाली, जो मुंबई में लोक परिवहन प्रणाली का भाग है, सरकारी भारतीय रेल की दो मण्डलीय भुजाओं, पश्चिम रेलवे व मध्य रेलवे द्वारा संचालित हैं। इस प्रणाली में, 6.1 मिलियन यात्रियों को प्रतिदिन यातायात उपलब्ध होता है। इस प्रकार, यह भारतीय रेल की दैनिक यात्री क्षमता का भार उठाती है। यह विश्व की सर्वाधिक यात्री घनत्व वाली उपनगरीय रेल सेवा है।
इन मार्गों पर चलने वाली रेलगाड़ियों को Local कहा जाता है
इन मार्गों पर चलने वाली रेलगाड़ियों को स्थानीय लोगों द्वारा प्रायः लोकल कहा जाता है। भारतीय रेल एवं मुंबई उपनगरीय रेलवे, दोनों ही, अंग्रेज़ों द्वारा भारत में अप्रैल 1853 में बनवायी गयी प्रथम रेलवे के अंकुर की शाखाएं हैं। यह एशिया की प्राचीनतम रेलवे प्रणाली है। प्रथम रेल मुंबई से ठाणे तक 34 किलोमीटर की दूरी तक चली थी। बॉम्बे रेलवे इतिहास समूह इस लाइन को रेलवे धरोहर घोषित कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
