महाराष्ट्र में 2024 में धोखाधड़ी के 2.19 लाख मामले आए सामने, मुंबई-पुणे में हुई सबसे ज्यादा ठगी

Fraud Cases in Maharashtra: महाराष्ट्र के गृह विभाग ने साल 2024 में राज्य में हुए धोखाधड़ी के आंकड़े जारी किए हैं। जिसके अनुसार पिछले साल महाराष्ट्र में 38,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 2.19 लाख मामले सामने आए हैं। जिसमें सबसे अधिक धोखाधड़ी के मामले मुंबई में और उसके बाद पुणे में सामने आए हैं।

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र में पिछले साल वित्तीय धोखाधड़ी के 2,19,047 मामले दर्ज किए गए। जिनमें पीड़ितों से कुल मिलाकर 38,872.14 करोड़ रुपये की ठगी की गई। इस तरह के मामलों में मुंबई सबसे ऊपर रही। राज्य के गृह विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। जिसके अनुसार मुंबई में धोखाधड़ी के सबसे अधिक 51,873 मामले दर्ज किए गए, जिनमें ठगों ने पीड़ितों को कुल मिलाकर 12,404.12 करोड़ रुपये का चूना लगाया। इसके बाद पुणे शहर में 22,059 मामले दर्ज किए गए और कुल मिलाकर 5,122.66 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुणे जिले में कुल 42,802 मामले दर्ज किए गए।

Crime

फाइल फोटो

ठाणे और नागपुर में धोखाधड़ी के मामले

आंकड़ों के अनुसार ठाणे जिले में धोखाधड़ी के 35,388 मामले पंजीकृत किए गए। जिनमें ठाणे शहर में दर्ज मामलों की संख्या 20,892, नवी मुंबई में 13,260 और ठाणे ग्रामीण में 1,236 रही। जिले में पीडितों से कुल मिलाकर 8,583.61 करोड़ रुपये ठग लिये। मीरा भायंदर और वसई विरार क्षेत्रों में 11,754 मामले (1,431.18 करोड़ रुपये ठगे) दर्ज किए गए। पिंपरी-चिंचवड़ में 16,115 मामले (3,291.25 करोड़ रुपये की ठगी) और ग्रामीण क्षेत्र में 4,628 मामले (434.35 करोड़ रुपये की ठगी) शामिल हैं। नागपुर शहर में 11,875 और नागपुर ग्रामीण में 1,620 मामले दर्ज किए गए, जिसमें ठगों ने पीड़ितों को कुल मिलाकर 1,491.07 करोड़ रुपये का चूना लगाया।

End of Feed