मुंबई

ब्रांदा टर्मिनस पर रेप की वारदात, 55 साल की महिला को कुली ने बनाया हैवानियत का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Crime News: मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर 55 साल की महिला के साथ ट्रेन में दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने खाली प्लेटफॉर्म का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

फाइल फोटो

Mumbai Crime News: मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शनिवार रात को बांद्रा टर्मिनस पर 55 साल की एक महिला के साथ कुली ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने एक ट्रेन के खाली डिब्बे में महिला को लेकर उसके साथ रेप किया। महिला ने बांद्रा जीआरपी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और आरोपी को रविवार सुबह ही गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई में दामाद के साथ घूमने आई थी महिला

पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में बयान जारी करके बताया कि एक महिला और उसका दामाद शनिवार रात को ट्रेन से बांद्रा टर्मिनस पहुंचे थे। ये दोनों मुंबई घूमने आए थे और देहरादून एक्सप्रेस से शनिवार रात 22:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पर उतरे थे। उन्होंने बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफार्म नंबर 6/7 पर रात बिताने का फैसला किया, क्योंकि उनके रिश्तेदार के पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी। इसी का फायदा आरोपी ने उठाया और ट्रेन में ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित का दामाद सो रहा था। इसी बीच, खाली प्लेटफॉर्म का फायदा उठाकर आरोपी ने इस कृत्य को अंजाम दिया।

16 साल की नाबालिग से रेप

इससे पहले मुंबई के वसई में नए साल के मौके पर भी एक पीड़िता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोप था कि 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ 31 दिसंबर और 1 जनवरी को दुष्कर्म किया गया। दरअसल, मुंबई से सटे वसई के वालिव पुलिस थाने में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। पीड़िता का आरोप था कि उसके साथ 31 दिसंबर और 1 जनवरी को एक कंपनी के केबिन में दुष्कर्म किया गया था।

आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

एफआईआर के अनुसार, नाबालिग लड़की वसई पूर्व में स्थित एक कंपनी में काम करती थी। 31 दिसंबर की शाम 7 बजे 50 वर्षीय प्रदीप प्रजापति ने उसे किसी काम के बहाने से अपने केबिन में बुलाया और धमकी देकर बलात्कार किया। पीड़िता का आरोप था कि उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई। हालांकि, इसी डर की वजह से आरोपी ने दोबारा 1 जनवरी की दोपहर को फिर से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article