मुंबई में बढ़ते प्रदूषण को लेकर क्रिकेटर रोहित शर्मा (Cricketer Rohit Sharma) ने चिंता जाहिर की है। रोहित शर्मा ने Instagram में वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'मुंबई, ये क्या हो गया', गौर हो कि दिल्ली के साथ ही मुंबई में भी इस मौसम में वायु गुणवत्ता खराब हो गई है।
ध्यान रहे कि आईसीसी विश्व कप 2023 में भारतीय टीम अपना 7वां मुकाबला 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है, भारतीय टीम मुंबई पहुंच गई है।
बताया गया कि हवा की गुणवत्ता कितनी खराब है
टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने मंगलवार को मुंबई में पहुंचने पर वायु गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े किए हैं, और अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने विमान से एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें बताया गया कि हवा की गुणवत्ता कितनी खराब है।
