राज ठाकरे के खिलाफ उकसाऊ भाषण को लेकर DGP से शिकायत, कार्रवाई की मांग

महाराष्ट्र में मराठी और हिंदी भाषा को लेकर जारी विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस महानिदेशक को शिकायत पत्र सौंपते हुए ठाकरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र में मराठी और हिंदी भाषा को लेकर जारी विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एडवोकेट नित्यानंद शर्मा, पंकज कुमार मिश्रा और आशीष राय ने संयुक्त रूप से राज्य के पुलिस महानिदेशक को शिकायत पत्र सौंपते हुए ठाकरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

raj

MNS प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ डीजीपी से शिकायत - (PHOTO- PTI)

शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई 2025 को मुंबई के वर्ली डोम में आयोजित एक सार्वजनिक सभा में राज ठाकरे ने अपने भाषण में उत्तेजक और विभाजनकारी वक्तव्य दिए। उन्होंने कथित तौर पर कहा, “परप्रांतीयों के साथ किसी भी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग न करें,” जो शिकायतकर्ताओं के अनुसार एक आपराधिक कृत्य को छुपाने या साक्ष्य मिटाने के इरादे को दर्शाता है।

End of Feed