Palghar News: ट्रेन से फेंके नारियल ने ली एक शख्स की जान, गांव वासियों ने की दोषियों के लिए सख्त सजा की मांग

Palghar News: पालघर जिले के भायंदर क्रीक पुल चलती ट्रेन से फेंके गए नारियल की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। गांव के वासियों ने रेलवे प्रशासन चलती लोकल ट्रेनों से सामान फेंकने पर सख्ती से रोक लगाने और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Palghar News: पालघर जिले के नायगांव-भायंदर खाड़ी निवासी संजय भोयर (30) की चलती लोकल ट्रेन से फेंके गए नारियल की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह नारियल जिले के भयंदर क्रीक पुल से गुजर रही एक लोकल ट्रेन से लापरवाही से फेंका गया था। अधिकारी ने बताया कि नारियल निर्माल्य था जिसे जल में विसर्जित करने के लिए फेंका गया था। ट्रेन से फेंका गया ये नारियल संजय भोयर के सिर पर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Palghar News

ट्रेन से फेंके नारियल ने ली एक शख्स की जान (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

संजय को घायल अवस्था में तुरंत वसई के सर डीएम पेटिट म्युनिसिपल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें मुंबई के जे.जे. अस्पताल में ले जाया गया। गंभीर चोट और अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के चलते नौका सेवा बंद होने के कारण भोयर पंज़ू द्वीप से नायगांव पहुंचने के लिए रेलवे पुल का वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल कर रहे थे।

End of Feed