बुलढाणा में भीषण हादसा, मुंबई-नागपुर हाईवे पर बस और मेटाडोर की भिड़ंत; 4 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक मेटाडोर और एमपी परिवहन की एसटी बस की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। जिनमें 3 मेटोडोर में सवार थे। इस हादसे में बस में सवार 10 से 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Buldhana Accident: बुलढाणा जिले में मुंबई-नागपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां ईंट से भरी मेटाडोर और मध्यप्रदेश परिवहन की एसटी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 10 से 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ को आगे के इलाज के लिए खामगांव अस्पताल में रेफर किया गया है।

Buldhana accident

बुलढाणा में भीषण हादसा

हादसे के कारण यातायात पर प्रभाव

यह हादसा बुलढाणा जिले के नांदुरा तहसील के आमसरी गांव के पास मुंबई से नागपुर जाने वाले राष्ट्रीय महामार्ग 53 पर हुआ। जिसमें मेटाडोर में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार एक व्यक्ति की भी जान चली गई। इसके अलावा एसटी बस के 10 से 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हुआ।

End of Feed