देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को रिश्वत की पेशकश: पुलिस ने कहा, उपमुख्यमंत्री को फंसाना चाहता था आरोपी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 17, 2023, 11:46 PM IST

अमृता फडणवीस की शिकायत पर मालाबार हिल थाने ने 20 फरवरी को मामला दर्ज किया था। आईपीसी की धारा 120-बी (साज़िश) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत भी उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मुंबई: महाराष्ट्र पुलिस ने राज्य के उपमुख्यमंत्री की पत्नी अमृता को रिश्वत देने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार डिजाइनर अनिष्का जयसिंघानी को शुक्रवार को एक अदालत में पेश किया। पुलिस ने हिरासत की मांग करते हुए कहा, इसका अंतिम मकसद देवेंद्र फडणवीस को फंसाना था। अनिष्का जयसिंघानी को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी डी अलमाले के समक्ष पेश किया गया था, जिन्होंने उसे 21 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Devendra-Fadnavis

पत्नी अमृता के साथ देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने छेड़छाड़ की गई 'वीडियो को प्रसारित करने की धमकी देकर' अमृता से 10 करोड़ रुपये की उगाही करने की भी कोशिश की है और इसलिए पुलिस ने अनिष्का जयसिंघानी और उसके पिता अनिल जयसिंघानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 385 भी लगाई है। डिजाइनर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था जबकि मामले में आरोपी उसका पिता फरार है। अमृता फडणवीस की शिकायत पर मालाबार हिल थाने ने 20 फरवरी को मामला दर्ज किया था। आईपीसी की धारा 120-बी (साज़िश) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत भी उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

End of Feed