BMC Elections: मुम्बई में बीएमसी चुनाव से पहले बड़ा संकेत? भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने शरद पवार से की मुलाकात

BMC Elections:भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने शरद पवार और सुप्रिया सुले को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और अपने परिवार की खुशी साझा की।

BMC Elections: दिवाली के मौके पर महाराष्ट्र की राजनीति में एक दिलचस्प मुलाकात चर्चा में है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बेहद करीबी माने जाने वाले विधायक प्रसाद लाड ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और उनकी बेटी, सांसद सुप्रिया सुले से मुलाकात कर दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

bjp mla

भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने शरद पवार से की मुलाकात

यह भेंट लाड परिवार की ओर से दिवाली सदिच्छा मुलाकात बताई जा रही है। प्रसाद लाड ने शरद पवार और सुप्रिया सुले को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और अपने परिवार की खुशी साझा की।प्रसाद लाड ने बताया कि वे हाल ही में नाना बने हैं, क्योंकि उनकी बेटी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।

End of Feed