BMC Election: 227 वार्डों में विभाजित होगा मुंबई, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया वार्ड गठन का फाइनल नोटिफिकेशन

BMC Election: आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने चुनावी वार्डों के गठन को लेकर फाइनल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार, अब मुंबई शहर को 227 वार्डों में विभाजित किया जाएगा और हर वार्ड के अनुसार एक पार्षद का चुनाव किया जाएगा।

BMC Election: महाराष्ट्र सरकार ने आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों के लिए चुनावी वार्डों के गठन की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। यह घोषणा मुंबई में चुनाव तैयारियों की औपचारिक शुरुआत का संकेत देती है। मुंबई नगर निगम अधिनियम, 1888 की धारा 5 और 19 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए और राज्य चुनाव आयोग की स्वीकृति के साथ सरकार ने मुंबई को अब 227 चुनावी वार्डों में विभाजित किए जाने की पुष्टि की। बता दें कि इन वार्डों से कुल 227 पार्षद चुने जाएंगे।

BMC Election

महाराष्ट्र सरकार ने वार्डों के गठन को लेकर जारी किया नोटिफिकेशन (फोटो -MyBMC Website)

आपत्तियों और सुझावों की जांच के बाद फैसला

बता दें कि अंतिम अधिसूचना 22 अगस्त 2025 को प्रकाशित मसौदा वार्ड संरचना पर प्राप्त सभी आपत्तियों और सुझावों की गहन जांच के बाद जारी की गई। सरकार ने सुनिश्चित किया कि सभी हितधारकों की प्रतिक्रियाओं पर विचार किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक वार्ड की सीमाओं और जनसंख्या का पूरा विवरण आधिकारिक कार्यक्रम में सूचीबद्ध तरीके से किया गया है। इस कदम से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होती है और साथ ही सभी राजनीतिक दलों को चुनाव की तैयारी करने का समान अवसर मिलता है।

End of Feed