Best Places to Visit in Mumbai: इस साल के खत्म होने में अब केवल कुछ ही दिन बचे हैं। वहीं क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक, हर कोई अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने के कई प्लान बना रहा होता हैं। अगर आप मुंबई में रहते हैं और अभी तक यही सोच रहे हैं कि इस क्रिसमस और न्यू ईयर कहां घूमना चाहिए तो हम आपको आज मुंबई की कुछ खास जगहों से रूबरू करवा रहे हैं, जहां आप इस क्रिसमस और न्यू ईयर अपने दोस्तों के साथ मना सकते हैं।
मुंबई ही नहीं इसके आसपास की ये जगह भी मोह लेंगी आपका मन
गेटवे ऑफ इंडिया
यह मुंबई में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। गेटवे ऑफ इंडिया साल 1924 में जॉर्ज विलेट द्वारा किंग जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी की मुंबई यात्रा का सम्मान करने के लिए बनाया गया था। भीड़ के बिना अपने परिवार के साथ समुद्र की ठंडी हवा का आनंद लेने के लिए सुबह जल्दी या देर शाम इस जगह पर जाया जा सकता है। गेटवे ऑफ इंडिया से शाम को समुद्र का नजारा बेहद खास होता है।
छोटा कश्मीर पार्क
इस क्रिसमस और न्यू ईयर वीकेंड है। ऐसे में आप अपने पार्टनर के साथ छोटा कश्मीर पार्क का आनंद ले सकते हैं। इस जगह पर कई बॉलीवुड गानों को फिल्माया जा चुका है। इस पार्क में एक झील भी है जहां नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा हरियाली और रंग-बिरंगे फूल इस पार्क को और भी खूबसूरत बनाते है।
पवई झील
यह एक खूबसूरत कृत्रिम झील है, जो 12 मीटर गहरी है और 6.6 किमी में फैली हुई है। यह पवई झील आईआईटी बॉम्बे झील के पूर्व में स्थित है। इस झील में सुंदर गुलाबी-बैंगनी झाड़ियों और पक्षी इसको खूबसूरत बनाती हैं। यहां सनबर्ड, किंगफिशर, काइट, बुलबुल, बगुले, बत्तख, तोते, सारस और कबूतर की खास प्रजाति देखने को मिल सकती है। इसके अलावा यहां मगरमच्छ भी देखे जा सकते हैं।
वीरमाता जीजाबाई भोसले चिड़ियाघर
बच्चों को चिड़ियाघर पसंद होता है। अगर आप मुंबई में हैं, तो आप वीरमाता जीजाबाई भोसले चिड़ियाघर में अपने बच्चों के साथ एक अच्छा दिन बिता सकते हैं, जिसमें कई जंगली जानवर जैसे हाथी, शेर, बाघ, बंदर, मगरमच्छ आदि रहते हैं। इसके अलावा कुछ रंगीन और कुछ दुर्लभ पक्षी भी शामिल हैं। वीरमाता जीजाबाई भोसले चिड़ियाघर 48 एकड़ के क्षेत्र में फैला, चिड़ियाघर के प्रमुख आकर्षणों में से एक इसका पेंगुइन बाड़ा है, जिसे सही वातावरण और तापमान में रखा जाता है।
मरीन ड्राइव
मरीन ड्राइव मुंबई में अपने आप में बेहद खूबसूरत जगहों में से एक है। आराम करने और एक खूबसूरत शाम में कुछ अच्छे पल बिताने के लिए यह सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। मरीन ड्राइव मुंबई में रात में घूमने की लोकप्रिय जगहों में से एक है। यहां उपलब्ध कुछ स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड से अपनी भूख मिटाना न भूलें।
