Best Food Places to Visit In Mumbai: नए साल पर मुंबई की इन मार्केट में बना सकते हैं दिन को खास, मिलेगा स्ट्रीट फूड का पूरा स्वाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 02:58 PM IST

Best Food Places to Visit in Mumbai: मुंबई शहर अपनी अलग-अलग चीजों को लेकर काफी मशहूर हैं। यहां खाने का भी शानदार स्वाद मिल सकता है। अगर आप नए साल पर मुंबई में खाते-पीते घूमना चाहते हैं तो हम आपको मुंबई की खास जगह बता रहे हैं जहां शानदार और स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई में खाने का भी शानदार स्वाद मिलता है
  • नए साल पर मुंबई में खाते-पीते घूम सकते है
  • मुंबई में खास जगह जहां मिलते हैं शानदार और स्वादिष्ट व्यंजन

Best Food Places to Visit in Mumbai: नए साल पर लोग अपने तरीके से जश्न मनाना पसंद करते हैं। बहुत से लोग इस मौके पर जमकर पार्टी करते हैं, तो बहुत से लोग नए साल पर घूमना-फिरना पसंद करते हैं। अगर आप मुंबई में हैं और नए साल पर घूमने के साथ-साथ शानदार खाना भी खाना चाहते हैं तो आप मुंबई में खाने की कई मशहूर जगहों पर जाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं। आज हम आपको मुंबई की उन जगहों से रूबरू करवाते हैं, जहां शानदार स्ट्रीट फूड मिलता है।

best food places to visit in mumbai

मुंबई में खाने की शानदार जगह

गिरगांव चौपाटी

शहर का समुद्र तट लोगों के लिए एक पसंदीदा स्ट्रीट फूड स्पॉट है। यहां शानदार चाट के अलावा उबले हुए आलू, कच्चे आम और चटनी के साथ बनाई गई स्वादिष्ट भेल पूरी भी मशहूर है। इसके साथ समुद्री खानों की भी कई बेहतरीन स्टॉल मौजूद हैं। गिरगांव चौपाटी स्टाल नंबर 11 पर जाकर अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है, यहां स्वाद सबसे शानदार है।

End of Feed