Maharashtra News: औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अब ‘छत्रपति संभाजीनगर’, नया कोड होगा CPSN

मध्य रेलवे के अनुसार, महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अब आधिकारिक रूप से 'छत्रपति संभाजीनगर' रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ मंडल के अंतर्गत आने वाले इस स्टेशन के नाम परिवर्तन को प्राधिकृत अधिकारियों ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही स्टेशन का नया कोड CPSN निर्धारित किया गया है।

Chhatrapati Sambhajinagar Railway Station: महाराष्ट्र के ऐतिहासिक औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर ‘छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन’ (Chhatrapati Sambhajinagar Railway Station) कर दिया गया है। यह निर्णय दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ मंडल के अंतर्गत प्राधिकृत अधिकारियों की मंजूरी के बाद लागू हुआ है। स्टेशन का नया कोड ‘CPSN’ निर्धारित किया गया है।

chhatrapati sambhajinagar

औरंगाबाद रेलवे स्टेशन अब से छत्रपति संभाजीनगर

आधिकारिक रूप से बदला नाम

महाराष्ट्र सरकार ने 15 अक्टूबर 2025 को जारी एक राजपत्र अधिसूचना में इस बदलाव को मंजूरी दी थी। अब भारतीय रेल ने इसे औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। इसके बाद रेलवे की सभी सूचनाओं, टिकट बुकिंग सिस्टम, स्टेशन बोर्ड और घोषणाओं में स्टेशन का नाम ‘छत्रपति संभाजीनगर’ के रूप में दिखाई देगा।

End of Feed